{"_id":"66d172cce63f0099710f07ae","slug":"sultanpur-a-man-died-because-of-electric-shock-in-a-village-of-shivgarh-thana-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: विद्युत पोल के स्टेराड में उतरा करंट, भंडारे में शामिल श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: विद्युत पोल के स्टेराड में उतरा करंट, भंडारे में शामिल श्रद्धालु की मौत
Fri, 30 Aug 2024 12:50 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:50 PM IST
सार
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में एक युवक की बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह भंडारे में शामिल होने के लिए आया था।
विज्ञापन
मृतक सुशील कुमार गुप्ता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव स्थित नागेश्वर नाथ धाम पर बृहस्पतिवार रात भंडारा चल रहा था। अचानक एक श्रद्धालु पोल के स्टेराड में उतरे करंट की चपेट में आने से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे निकट के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भीखमपुर स्थित नागेश्वर नाथ धाम पर बोल बम कांवरिया संघ की ओर से बृहस्पतिवार शाम को भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारे के समाप्ति के बाद पत्तल फेंकते समय गांव निवासी श्रद्धालु सुशील कुमार गुप्ता (24) विद्युत पोल के पास चला गया। वहां पोल के स्टेराड में उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। उसके बेहोश होकर गिरते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से उसे निकट स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। शिवगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन