फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sukhraj fights with a leopard and saved his life, Amar Ujala honours.

Lukcnow: पांच मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर बालक ने बचाई जान, अमर उजाला ने किया सम्मान

Thu, 20 Jun 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 Jun 2024 12:11 AM IST
सार

सुखराज ने बताया हमले के दौरान वह खेतों की रखवाली करने गए थे। तेंदुए ने अकेला देख उन पर हमला कर दिया। जिस वक्त 5 मिनट तक संघर्ष चला। उसी वक्त उनका दोस्त अंजेश कुमार पास के खेत में भैंस चरा रहा था। उसने उस वक्त ईंट फेंककर मारी जिससे ईंट तेंदुए के सिर पर लग गई।

विज्ञापन
Sukhraj fights with a leopard and saved his life, Amar Ujala honours.
अमर उजाला ने सुखराज का किया सम्मान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार क्षेत्र में तेंदुए के हमले से खुद को बचाने वाले सुखराज को अमर उजाला ने सम्मानित किया। शुक्रवार को 11 वर्ष के सुखराज ने 5 मिनट तक तेंदुए के साथ संघर्ष कर खुद की जान बचाई। उनके जज्बे के आगे तेंदुए को हार कर जाना पड़ा। कम उम्र में सुखराज को बहादुरी व हिम्मत के लिए अमर उजाला के लखनऊ दफ्तर में स्थानीय सम्पादक विजय त्रिपाठी, यूनिट हेड सुशील सिंह समखरिया ने 5100 का नकद पुरस्कार, कपड़े और किताबें देकर सम्मानित किया। सुखराज के दोस्त को भी कपड़े व किताबें दी गईं। सम्मान के समय सुखराज के पिता परमजीत माता परमिला को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन


सुखराज ने बताया हमले के दौरान वह खेतों की रखवाली करने गए थे। तेंदुए ने अकेला देख उन पर हमला कर दिया। जिस वक्त 5 मिनट तक संघर्ष चला। उसी वक्त उनका दोस्त अंजेश कुमार पास के खेत में भैंस चरा रहा था। उसने उस वक्त ईंट फेंककर मारी जिससे ईंट तेंदुए के सिर पर लग गई। जिससे तेंदुआ खेतों की ओर चला गया।
विज्ञापन


मां ने कहा हमें सुखराज पर गर्व
मां परमिला ने बताया कि उनकी चार बेटी व दो बेटे हैं। तीन बेटियों की शादी हो गई। सु्खराज घर का सबसे छोटा बेटा व दुलारा है। दुलारा है इसलिए उसका पढ़ने में बहुत मन नहीं लगता है। उसकी इस हिम्मत व बहादुरी के लिए हमें उस पर गर्व है। हमले के बाद वह घायल हो गया था। घटना के तुरंत बाद हम बहुत डर गए थे कुछ देर के लिए लगा अब क्या होगा फिर जब अस्पताल ले गए तो इलाज चला और चीजें ठीक होने लगी। पिता परमजीत कहते हैं कि सु्खराज की हिम्मत को सलाम है आज उसकी वजह से हमें अमर उजाला ने सम्मानित किया। हमें सुखराज पर गर्व है। अब सु्खराज को अच्छे स्कूल में बढ़ायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed