फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापार मंडल के अध्यक्ष की हत्या: अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कानून मंत्री भी हुए शामिल

Mon, 21 Dec 2020 05:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Dec 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
sujeet pandey Murder President of vyapar mandal Mass rally in last visit
सुजीत पांडेय की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के पति सुजीत पांडेय की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए यूपी सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक, मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर व सपा विधायक अमरीश पुष्कर समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं। कानून मंत्री ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा करने का निर्देश दिया है।


बता दें कि सुजीत पांडेय की रविवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के विरोध में मोहनलालगंज बार एसोसिएशन ने सोमवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया है। वहीं, मृतक के पुत्र अजय पांडेय ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

अध्यक्ष की हत्या से व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने विरोध स्वरूप सोमवार को बाजार बंद कर दिए। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुजीत के शव को सुबह अंतिम संस्कार के लिए गंगा तट डलमऊ ले जाया गया।

प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज गऊदीन शुक्ला के मुताबिक इंद्रजीत खेड़ा की प्रधान संध्या पांडेय के पति सुजीत पांडेय का इलाके के गौरा में ईंट भट्ठा है। रविवार शाम करीब 5:30 बजे वह सफारी से भट्ठे पर गए थे। वहां पर गाड़ी से उतरते ही पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं जिसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले।
sujeet pandey Murder President of vyapar mandal Mass rally in last visit
मृतक सुजीत पांडेय। - फोटो : amar ujala

पुरानी रंजिश में रेकी के बाद की गई हत्या
मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान संध्या पांडेय के पति सुजीत पांडेय की हत्या पुरानी रंजिश में रेकी करने के बाद की गई। ईंट-भट्ठे के पास हुई वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, सुजीत पांडेय सुबह व शाम भट्ठे पर जाते थे। बदमाशों को उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी थी।

sujeet pandey Murder President of vyapar mandal Mass rally in last visit
वारदात स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

सुजीत ने इलाके में अच्छी खासी संपत्ति अर्जित कर ली थी। वहीं, कई सालों से लगातार प्रधान रहे। हाल ही में मोहनलालगंज को नगर पंचायत घोषित कर दिया गया था जिसके बाद से सुजीत ने अध्यक्ष पद की तैयारी भी शुरू कर दी थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sujeet pandey Murder President of vyapar mandal Mass rally in last visit
- फोटो : amar ujala

खुद की सुरक्षा में चलाई पूर्व प्रधान ने गोली
पूर्व प्रधान सुजीत पांडेय के पास लाइसेंसी असलहा है। बदमाशों ने जब उन पर फायरिंग की तो खुद को बचाने के लिए उन्होंने भी जवाबी फायरिंग की। कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया  लेकिन गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
sujeet pandey Murder President of vyapar mandal Mass rally in last visit
- फोटो : amar ujala

9 एमएम पिस्तौल से की गई फायरिंग
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, बदमाशों ने हमले में 9 एमएम के असलहे का प्रयोग किया है। मौके से 8 खोखे बरामद हुए है जिसमें चार खोखे 9 एमएम के हैं। वहीं चार खोखे .32 बोर के हैं। एक तमंचा भी मौके से मिला है। पुलिस का कहना है .32 बोर का खोखा सुजीत पांडेय के लाइसेंसी असलहे का हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed