फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suicide of a married women in faizabad

संदिग्ध परिस्थितियों में अमरूद के पेड़ पर लटकी मिली महिला की लाश

Mon, 31 Aug 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फैजाबाद Updated Mon, 31 Aug 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
suicide of a married women in faizabad

यूपी में फैजाबाद जिले में महराजगंज थानाक्षेत्र के रसूलाबाद डडवा गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता की हत्या कर उसका शव घर के पास ही अमरूद के पेड़ पर लटका दिया। इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने महिला की हत्या में उसके पति समेत परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह रसूलाबाद डडवा में अमरूद के पेड़ पर लटकी 24 वर्षीय महिला की लाश को देखते ही सनसनी मच गई। महिला की पहचान पेड़ से सटे छप्पर मे रहने वाले राजाराम निषाद की पत्नी इंद्रावती के रूप में हुई।
विज्ञापन


इंद्रावती के पति का कहना है कि इंद्रावती ने रात में किसी वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि सूचना पर पहुंची पु्लिस मामले को संदिग्ध करार दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष ने पति राजाराम समेत परिजनों पर इंद्रावती की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।  महिला के परिजनों का कहना है कि शादी को एक ही साल बीता था मगर घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी में रोज झगड़े होते थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को उसके पति ने पेड़ से उतार लिया था। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed