{"_id":"62797d532493be75434b99ae","slug":"suicide-by-gun-shot-lucknow-news-lko629850569","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मारकर उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मारकर उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आशियाना इलाके में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा राम बहादुर के बेटे आशुतोष उर्फ सूरज (22) ने रविवार रात लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मानसिक तनाव के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक आशियाना दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, आशियाना सेक्टर-एल निवासी रिटायर्ड दरोगा राम बहादुर परिवार सहित रहते हैं। रविवार रात उनके छोटे बेटे आशुतोष उर्फ सूरज ने घर में रखी पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजन उसके कमरे में पहुंचे तो कमरा बंद था। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो सूरज का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में ही पिता की लाइसेंसी बंदूक भी पड़ी थी। सूचना आशियाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची आशियाना पुलिस को छानबीन के दौरान सूरज के हाथ का लिखा सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में सूरज ने मानसिक तनाव के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी थी।
पुलिस ने सुसाइड नोट और घटना में प्रयोग की गई बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया। छानबीन के बाद पुलिस ने सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, सूरज का एक बड़ा भाई विपिन प्रतापगढ़ में डॉक्टर है। एक बहन गरिमा फूड इंस्पेक्टर है और दूसरी बहन दीपा एसबीआई बैंक में कार्यरत है। वहीं आशुतोष भी नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।