{"_id":"5f514a618ebc3e60db143b0c","slug":"suicide-by-cylinder-blast-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को किचन में बंद कर रसोई गैस सिलेंडर में लगाई आग, धमाके में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने खुद को किचन में बंद कर रसोई गैस सिलेंडर में लगाई आग, धमाके में मौत
Fri, 04 Sep 2020 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:26 AM IST
सार
- आशियाना के रजनीखंड में देर रात हुई घटना, ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप
- अग्निशमन कमिर्यों ने दो गाड़ियों की मदद से पाया आग पर काबू
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आशियाना क्षेत्र के रजनीखंड में अभिषेक भारद्वाज (35) ने बृहस्पतिवार देर रात खुद को किचन में बंद कर रसोई गैस सिलेंडर में आग लगा ली। आग की चपेट में आने से सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और अभिषेक की मौत हो गई। धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। सूचना पर पहुंचे अग्नि शमन कर्मियों ने दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रजनीखंड निवासी अभिषेक भारद्वाज कई सालों से अकेले रह रहे थे। बृहस्पतिवार देर रात अभिषेक ने खुद को किचन में बंद करके रसोई गैस सिलेंडर में आग लगा ली। किचन से आग की लपटें निकलने लगी। इसी बीच तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होते देख लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आशियाना और एसीपी कैंट बीनू सिंह मौके पर पहुंची। उधर, अग्नि शमन कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू लिया। इसके दमकल कर्मी अंदर पहुंचे। उन्होंने किचन से अभिषेक का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
कमरे में मिला सुसाइड नोट
प्रभारी निरीक्षक आशियाना संजय राय के मुताबिक शव बाहर निकालने के बाद कमरे की तलाशी ली गई। तो कमरे के अंदर मेज पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। अभिषेक की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। सुसाइड नोट में उसने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अभिषेक ने सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है। सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।