{"_id":"62e5957e76eb1c7b16704ab4","slug":"suicide-by-class-senenth-girl-student-lucknow-news-lko6419425175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: कक्षा सात की छात्रा ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लगाई फांसी, दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: कक्षा सात की छात्रा ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लगाई फांसी, दे दी जान
Sun, 31 Jul 2022 12:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:59 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के आशियाना में एक कक्षा सात की एक छात्रा ने पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटककर फांसी लगा दी। मामले की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आशियाना इलाके के सेक्टर-एच में रहने वाली कक्षा सात की छात्रा ने अपने घर के प्रथम तल पर बने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने बेटी को फंदे से लटका देख उसे उतारकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं छात्रा के परिजनों के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर छात्रा के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
आशियाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सरोजनीनगर ब्लॉक में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत गोविंद कुमार वर्मा, अपनी पत्नी पूनम व तीन बच्चों के साथ आशियाना सेक्टर-एच में रहते हैं। बड़ी बेटी मंदिरा वर्मा (14) शनिवार सुबह लगभग नौ बजे नाश्ता करने के बाद प्रथम तल पर बने अपने कमरे में चली गई और कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मां ने बेटी को फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
आनन-फानन परिजनों ने उसे उतारकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं परिजनों के मुताबिक, छात्रा एलपीएस स्कूल मेें कक्षा सात पढ़ रही थी। पुलिस को छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन