Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sugarcane laden trolley speeding without reflector in fog

Lucknow News: कोहरे में बिना रिफ्लेक्टर फर्राटा भर रही गन्ना लदी ट्राॅली

Fri, 24 Jan 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden trolley speeding without reflector in fog
बौद्ध परिपथ पर एकघरवा के निकट मुख्य मार्ग पर खड़ा ट्रक व गन्ना लाद कर जाती ट्रैक्टर ट्राली ।
श्रावस्ती। तराई में कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से सड़क किनारे खड़े वाहन और गन्ना लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का सबब बन रहे हैं। इनमें ओवरलोड गन्ने की वजह से न तो रिफ्लेक्टर दिखता है और न ही पीछे की लाइट। इसके बावजूद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ पर गिलौला के एकघरवा व इकौना के कटरा व श्रावस्ती में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित है। यहां गन्ना लेकर आने वाले किसान अपने डनलप व ट्रैक्टर-ट्राॅली मार्ग किनारे ही खड़ा कर रहे हैं। यही स्थिति लक्ष्मण नगर गिलौला व इकौना भिनगा मार्ग की भी है। वहां स्थापित गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर आने वाले वाहन मार्ग की पटरी पर ही खड़े हो रहे हैं। वहीं गन्ना लेकर मिल जाने वाले ट्रक व ट्राॅला की पिछली लाइट भी गन्ने के लटकने की वजह से दिखाई नहीं देती।
विज्ञापन

ऐसे में बौद्ध परिपथ व अन्य मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को कोहरे के कारण आगे जा रहे वाहन की पहचान नहीं हो पाती। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यह उदासीनता कब किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाए। इसकी संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ एकघरवा के निकट एक ट्रैक्टर में देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइनर उफनाई, जलमग्न हुए खेत
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना क्षेत्र के ग्राम बिदुहनी के निकट सरयू नहर की माइनर बुधवार को उफना गई। इससे आसपास के कई खेत जलमग्न हो गए। इन खेतों में लगी गेहूं व सरसों की फसल डूब गई है। जिससे किसानों को नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मिट्टी पाटकर पानी के बहाव को रोका। (संवाद)



विद्यालय से काटा पेड़
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सिटकहना के सामने लगा दो पेड़ नीम बुधवार लकड़ी माफिया ने काटकर उठा लिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन कार्यालय हरदत्त नगर गिरंट में दिया है। इस बारे में वन दारोगा विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। जांच की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed