{"_id":"5f10064d8eb96e7d3175d272","slug":"sugarcane-department-formed-437-teams-to-stop-locust-swarm","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी दल की रोकथाम के लिए गन्ना विभाग ने बनाईं 437 टीमें, दवा व कीटनाशकों का स्प्रे कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डी दल की रोकथाम के लिए गन्ना विभाग ने बनाईं 437 टीमें, दवा व कीटनाशकों का स्प्रे कराया
Thu, 16 Jul 2020 01:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विभाग ने गन्ने की फसल को टिड्डी दल के हमले से बचाने के लिए 437 टीमों का गठन किया है। गन्ना विभाग व जिला प्रशासन ने चीनी मिलों के माध्यम से 1256 हेक्टेयर क्षेत्रफल में दवा व कीटनाशकों का स्प्रे कराया है। अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि चूंकि टिड्डियां बहुत अधिक संख्या में एक साथ आक्रमण करती हैं और बहुत कम समय में फसल को खा जाती हैं, इससे फसल को बचाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
पहले से तैयारी करके ही टिड्डियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टिड्डी दल के भ्रमण एवं प्रवास के व्यवहार को देखते हुए गन्ना बहुल जिलों में टिड्डी दल पर नियंत्रण के लिए स्प्रे टैंकरों एवं कीटनाशकों की व्यवस्था की गई है। लखनऊ परिक्षेत्र के फर्रूखाबाद, हरदोई एवं सीतापुर में टिड्डियों ने प्रवास किया है।
इन जिलों में 29 टीमों एवं 45 स्प्रै टैंकर के माध्यम से प्रवास स्थल के रूप में चयनित 291 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कीटनाशकों का छिड़काव कर टिड्डियों को मारा गया। अयोध्या मंडल के सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी व
विज्ञापन
आंबेडकरनगर में टिड्डी दल का आगमन होने पर 30 टीमों तथा 5 स्प्रै टैंकर के माध्यम से 153 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कीटनाशकों का छिड़काव कृषि विभाग के सहयोग से कराया गया।
देवीपाटन मंडल में 4 टीम व 4 स्प्रै टैंकर के माध्यम से 372 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कीटनाशक का छिड़काव किया गया। देवरिया परिक्षेत्र में 39 टीमें गठित कर 26 टैंकरों के माध्यम से 289 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कीटनाशकों का छिड़काव किया गया। इसी प्रकार गोरखपुर मंडल में टिड्डी दल से बचाव किया गया।