फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sugar mills gets relaxe from highcourt

6765 करोड़ रुपये पर आमने सामने मोदी-अखिलेश

Tue, 15 Jul 2014 02:11 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Jul 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
sugar mills gets relaxe from highcourt

किसानों को भुगतान किये जाने वाले 6765 करोड़ रुपये के मुद्दे पर चीनी मिलों की दलील ने केंद्र और राज्य सरकारों को आमने-सामने खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के गन्ना किसानों को बकाया भुगतान दिलाने के मामले में चीनी मिलों को केंद्र सरकार के रुख से थोड़ी राहत मिली है।

केंद्र के पैकेज को ढाल बनाकर निजी चीनी मिलों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी खराब माली हालत का उल्लेख किया था।

केंद्र सरकार को 24 जुलाई तक हाईकोर्ट में चीनी मिलों को दिए जाने वाले पैकेज पर अपना रुख स्पष्ट करना है।

1 जुलाई को राज्य सरकार से मांगी थी रिपोर्ट

sugar mills gets relaxe from highcourt

हाईकोर्ट ने 30 मई को गंभीर टिप्पणियां करते हुए किसानों को चार हफ्ते में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के आदेश दिए थे।

प्रदेश सरकार को भुगतान की प्रगति और कार्रवाई की रिपोर्ट के साथ एक जुलाई को तलब किया था।

एक जुलाई को हाईकोर्ट ने 30 मई के आदेश के पालन पर जोर दिया लेकिन यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से गन्ना मूल्य भुगतान के लिए राहत मिलने का जिक्र किया।

तर्क दिया कि उन्हें वित्तीय संकट से उबारने के लिए केंद्र सरकार ने राहत देने वाली कई घोषणाएं की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के जवाब पर टिकी निगाहें

sugar mills gets relaxe from highcourt

यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन के अनुसार खुद केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान स्वीकार कर चुके हैं कि चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति बिगड़ने के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार हैं।

वे ज्यादा गन्ना मूल्य तय करके उसके भुगतान के लिए मजबूर करती हैं। केंद्र सरकार केवल उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) तय करती है।

यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन की इस दलील के बाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है।

अब सभी की नजरें 24 जुलाई की सुनवाई के दौरान केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के जवाब पर टिकी हुई हैं। याचिकाकर्ता राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह ने खाद्य मंत्रालय को पत्र भेजकर हाईकोर्ट में पक्ष रखने की याद दिलाई है।

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के पालन में सरकारें बनी रोड़ा

sugar mills gets relaxe from highcourt

किसान नेता वीएम सिंह का कहना है कि मुंबई की कैंपा कोला सोसाइटी मामले में जनदबाव के बावजूद आवंटियों के पक्ष में खड़ा होने से प्रदेश और केंद्र सरकार ने इसलिए इन्कार कर दिया था कि इस मामले में हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट आदेश दे चुकी हैं।

कोर्ट का निर्णय लागू कराना सरकार का दायित्व है, लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। लाखों गन्ना किसानों के पक्ष में हाईकोर्ट बकाया भुगतान के लिए आदेश कर चुकी है लेकिन सरकारें अदालत के आदेश के अनुपालन के बीच में आ खड़ी हुई हैं।    

अब भी 6765 करोड़ रुपये बकाया

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद गन्ना मूल्य भुगतान गति नहीं पकड़ सका है। चीनी मिलों पर किसानों के अब भी 6765.63 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया हैं। इसमें 6124.87 करोड़ निजी मिलों पर और 649.76 करोड़ रुपये सहकारी मिलों पर बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed