{"_id":"6a5bea7679a04ac9540c5ca3","slug":"sufficient-stock-at-societies-fertilizer-stuck-in-the-server-lucknow-news-c-13-lko1070-1834029-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: समितियों में स्टॉक पर्याप्त...सर्वर में अटकी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: समितियों में स्टॉक पर्याप्त...सर्वर में अटकी खाद
विज्ञापन
खाद के लिए इंतजार करते किसान।
लखनऊ। जिले की सहकारी समितियों में यूरिया, एनपीके और डीएपी की उपलब्धता तो पर्याप्त है, लेकिन सर्वर की समस्या से चार-पांच दिनों से वितरण अटक रहा है। हाल यह है कि दिन भर में 15 से 20 किसानों को ही खाद वितरित हो पा रही है। अफसरों का कहना है कि सर्वर की समस्या के बारे में निदेशालय में सूचना दी जा चुकी है। ्र
सर्वर और नेटवर्क में अटका वितरण
माल। धान रोपाई और टॉप ड्रेसिंग के समय क्षेत्र की 10 साधन सहकारी समितियों और दो निजी उर्वरक केंद्रों पर खाद का स्टॉक पर्याप्त होने का दावा किया गया, मगर कई दिनों से सर्वर डाउन और नेटवर्क समस्या के कारण खाद वितरण की व्यवस्था प्रभावित है। अमलौली समिति के सचिव कौशल किशोर ने बताया कि दिन भर में 20-30 किसानों को ही खाद मिल पा रही है। रूदान खेड़ा समिति में खाद बांट रहे आशीष कुमार ने बताया कि सर्वर की खराबी से किसान कम आ रहे हैं। सुबह से दोपहर दो बजे तक सुरतीखेड़ा के खगेश्वर दो बोरी यूरिया ले गए हैं।
किसानों की मुसीबत बना सर्वर, बोले- पूरा दिन लग जाता है
मलिहाबाद। रहीमाबाद दौलतपुर की साधन सहकारी समिति के सचिव रिजवान ने बताया कि सर्वर की समस्या के चलते प्रतिदिन करीब 15 किसान ही खाद ले पा रहे हैं। किसान राजेश ने बताया कि खाद तो उपलब्ध है, लेकिन कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री न होने से भी मुश्किल में किसान
सरोजनीनगर। साधन सहकारी सरकारी समिति बंथरा में खाद उपलब्ध है। किसानों को शनिवार को खाद वितरित की जा रही थी। यहां सबसे बड़ी समस्या किसानों के पास फार्मर रजिस्ट्री न होने की है। इस वजह से किसानों को खाद लेने में मुश्किल हो रही है। (संवाद)
Iजिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। कुछ दिनों से सर्वर की समस्या आ रही है। इस संबंध में डीडी फर्टिलाइजर को सूचना भेजी जा चुकी है। एक-दो दिन में समाधान हो जाएगा।I
I- डॉ. मेनका, जिला कृषि अधिकारीI