{"_id":"58e12f924f1c1bf5465b4464","slug":"sudhir-singh-resigned-from-executive-team-of-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश को सपा नेता का लेटर- मुलायम को हटाने से शुरू हुआ पतन, चाटुकारों ने डुबोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश को सपा नेता का लेटर- मुलायम को हटाने से शुरू हुआ पतन, चाटुकारों ने डुबोया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश, मुलायम व शिवपाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के कार्यकारिणी सदस्य सुधीर सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के दौरान कुछ चाटुकारों ने अखिलेश को भरोसा दिलाया कि जनता उन्हें फिर से मुख्यमंत्री देखना चाहती है और उन्हें जमीनी हकीकत से दूर रखा।
विज्ञापन
उन्होंने कई लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले जिन लोगों के पास साइकिल नहीं थी, आज उन लोगों के पास बीएमडब्ल्यू है।
उन्होंने यह भी लिखा कि अखिलेश इन्हीं लोगों की बातों में आ गए और उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव को हटा दिया। जिस दिन से मुलायम को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया गया उसी दिन से पार्टी का पतन प्रारम्भ हो गया था।
विज्ञापन