Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sudhanshu Trivedi said In Lucknow pro-infiltrator opposition parties are now being destroyed

UP News: 'घुसपैठिया परस्त विपक्षी दल अब हो रहे ध्वस्त...' सुधांशु त्रिवेदी बोले- कुंठाग्रस्त गठबंधन देश विरोधी

Sun, 18 Jan 2026 07:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 07:54 AM IST
सार

लखनऊ पहुंचे भाजपा प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घुसपैठिया परस्त विपक्षी दल अब ध्वस्त हो रहे हैं। कुंठाग्रस्त यह गठबंधन देश विरोधी हो चुका है।

विज्ञापन
Sudhanshu Trivedi said In Lucknow pro-infiltrator opposition parties are now being destroyed
सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजधानी लखनऊ पहुंचे भाजपा प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा की लगातार जीत से साफ है कि हार से कुंठित और वोटों के लालच में घुसपैठिया परस्त विपक्षी दल अब ध्वस्त हो रहे हैं। इंडी गठबंधन का देश और यूपी में अस्तित्व ही संदिग्ध है। कुंठाग्रस्त यह गठबंधन देश विरोधी हो चुका है।

विज्ञापन


सुधांशु त्रिवेदी शनिवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंगाल में बीएलओ अशोक चंद्र दास द्वारा आत्महत्या, पंजाब में मीडिया पर हमले और तमिलनाडु में न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन जैसी घटनाएं हुईं। इन प्रदेशों में इंडी गठबंधन की सरकारें हैं। साफ है कि ये घटनाएं लोकतंत्र पर गंभीर खतरे को बयां कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पश्चिम बंगाल में कोर्ट की सुनवाई के दौरान उपद्रव और पंजाब में आम आदमी पार्टी के रवैये को सांविधानिक व्यवस्थाओं को चुनौती देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता के सामने दो स्पष्ट विकल्प हैं, एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत, श्रेष्ठ भारत का विकास और सांस्कृतिक गौरव, दूसरी ओर विभाजनकारी, जाति और प्रांत में बंटा हुआ इंडी गठबंधन।

विज्ञापन
विज्ञापन

...यूपी में इंडी गठबंधन का है या खत्म हो चुका

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 2024 के बाद से इंडी गठबंधन एक के बाद एक चुनावों में बिखरता जा रहा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, केरल में कांग्रेस और कम्युनिस्ट, महाराष्ट्र में शिवसेना व कांग्रेस और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस की स्थिति इसका उदाहरण है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया कि यूपी में इंडी गठबंधन का अस्तित्व है या वह समाप्त हो चुका है। अखिलेश यादव के एसआईआर को लेकर विरोधाभासी बयानों पर भी उन्होंने कटाक्ष किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed