{"_id":"67b37b176975ae7b1e0c6329","slug":"such-is-the-state-of-encroachment-that-the-buddhist-circuit-has-become-a-street-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109509-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अतिक्रमण का ऐसा हाल कि बौद्ध परिपथ बन गई गली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अतिक्रमण का ऐसा हाल कि बौद्ध परिपथ बन गई गली
Mon, 17 Feb 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बौद्ध परिपथ पर गिलौला में लगा जाम।
गिलौला (श्रावस्ती)। जिले में अतिक्रमण के कारण मार्गों का हाल बेहाल है। गिलौला में अतिक्रमण कारियों व डग्गामार वाहन चालकों की वजह से बौद्ध परिपथ एक गली में तब्दील हो गया है। जिससे अक्सर जाम के साथ ही हादसे भी होते रहते हैं। जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं।
बौद्ध परिपथ पर बसे गिलौला कस्बे में बाईपास का निर्माण अभी अधूरा है। वहीं मार्ग पर हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। जिले का सबसे व्यस्त मार्ग होने के बावजूद यहां न तो यातायात पुलिस की व्यवस्था है न ही डिवाइडर बना है। तिलकपुर मोड़ से लेकर पेट्रोल पंप के पास तक दोनों तरफ मार्ग की पटरी पर दुकानदार काबिज हैं। जो पटरी पर दुकान सजाने के साथ ही मार्ग पर ही वाहन खड़े कर देते हैं।
वहीं बाजार में लगने वाले ठेले व ई रिक्शा चालक मार्ग पर ही खड़े रहते हैं। उधर, बस अड्डा होने के बावजूद परिवहन निगम की बसें मार्ग पर ही सवारी बैठाती व उतारती हैं। इसमें डग्गामार वाहन भी पीछे नहीं हैं। यही हाल गिलौला कस्बे में खुटेहना व सुविखा मार्ग का भी है। जहां अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग गली बन चुका है। ऐसे में आमने-सामने से आने वाले वाहनों के कारण न सिर्फ अक्सर जाम लगता है, बल्कि कई बार हादसे भी हो जाते हैं। इसके बावजूद न तो अतिक्रमण हटवाया जा रहा है और न ही मार्ग पर वाहन पार्क करने वालों पर कार्रवाई हो रही है। इससे बौद्ध परिपथ पर गुजरने वाले वाहन चालकों सहित क्षेत्रवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मुख्य मार्ग व पटरियों पर अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम से वार्ता कर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। -ओम प्रकाश गुप्ता एसडीएम इकौना