फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Successful operation of rare pancreas cancer through telescope method at Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से दुर्लभ पैंक्रियाज कैंसर का सफल ऑपरेशन

Thu, 21 May 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Successful operation of rare pancreas cancer through telescope method at Lohia Institute
सर्जरी करने वाली टीम।
विज्ञापन


लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के जनरल सर्जरी विभाग ने दूरबीन विधि से पैंक्रियाज कैंसर की जटिल सर्जरी कर बड़ी सफलता हासिल की है। आधा दर्जन चिकित्सकों की टीम ने करीब 12 घंटे में इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को अंजाम दिया। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य दिनचर्या में लौट आया है।

आजमगढ़ निवासी 32 वर्षीय हरिराम यादव जेसीबी चलाते हैं। दो महीने से वह पेट दर्द और पीलिया से परेशान थे। कई जगह इलाज कराने के बावजूद आराम नहीं मिला। बाद में उन्हें खून की उल्टियां, मलद्वार से रक्तस्राव और लगातार बुखार की शिकायत भी होने लगी। सभी जगह से निराश होने के बाद उन्होंने लोहिया संस्थान में डॉ. विकास सिंह से परामर्श लिया। जांच में पैंक्रियाज के हेड में गंभीर कैंसर की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

बड़े चीरे की जगह अपनाई दूरबीन विधि

सामान्यतः इस तरह के कैंसर में बड़े चीरे के साथ जटिल ऑपरेशन किए जाते हैं, जिससे मरीज को लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है, लेकिन डॉ. विकास सिंह और उनकी टीम ने मरीज के हित को देखते हुए दूरबीन विधि से ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। यह तकनीक अत्यंत कठिन मानी जाती है और प्रदेश में इसकी सुविधाएं सीमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमवर्क से मिली सफलता

सर्जरी में डॉ. सपना सिंह, डॉ. हिमांशु मिश्रा, डॉ. मोहम्मद साद, डॉ. समाया बाजपेई और डॉ. आकाश त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई। एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. अनुराग श्रीवास्तव और उनकी टीम का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed