{"_id":"67672430bdc9e7056a06b5db","slug":"successful-managers-from-india-and-around-the-world-gather-at-iim-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1004127-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईआईएम में देश-दुनिया के सफल प्रबंधकों का जमघट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईआईएम में देश-दुनिया के सफल प्रबंधकों का जमघट
विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ में जश्न मनाते पूर्व विद्यार्थी।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) लखनऊ का परिसर शनिवार को पूर्व छात्रों से गुलजार रहा। संस्थान से प्रबंधन की शिक्षा लेकर देश-दुनिया में सफल प्रबंधक, उद्यमी के रूप में काम कर रहे ये पूर्व विद्यार्थी वार्षिक कार्यक्रम रीयूनियन नॉस्टेल्जिया-2024 में शामिल हुए थे। आयोजन में 1994, 1999, 2004, 2009 और 2014 बैच के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया था।
स्प्रिंकलर के एनालिटिक्स के वरिष्ठ निदेशक लैरी फर्टाडो, मेटा में ग्लोबल अकाउंट्स के लिए रणनीति के प्रमुख शेखर देशपांडे और ओरेकल कैपिटल के मालिक सुदेश मोहंता ने भावी प्रबंधकों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के समय में व्यापार, उद्यम और रोजगार की रणनीति समझाई। सेवानिवृत्त प्रो. आरके श्रीवास्तव (रॉकी) का बैक टू क्लासरूम सत्र खास रहा। उन्होंने प्रबंधकों की कक्षाएं वैसे ही लीं, जैसे उनके विद्यार्थी रहने पर लेते थे। उन्होंने सवालों के जवाब भी दिए।
ताजा कीं दीक्षांत समारोह की यादें
कई सालों बाद मिले पूर्व छात्रों ने दीक्षांत समारोह की यादें ताजा कीं। पारंपरिक टोपी और गाउन पहनकर उपलब्धियों और अनुभवों का जश्न मनाया। खेल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। संस्थान की निदेशक प्रो. अर्चना शुक्ला ने शुभकामनाएं दीं।