फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Success in JRF through GS, reasoning and focus on subject.

Lucknow News: जीएस, रीजनिंग और विषय पर फोकस से जेआरएफ में कामयाबी

Sat, 19 Oct 2024 05:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 19 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Success in JRF through GS, reasoning and focus on subject.
लखनऊ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बहुप्रतीक्षित (यूजीसी नेट) शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें बड़ी संख्या में लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। छात्रों का कहना कि उन्होंने जनरल स्टडीज (जीएस) रीजनिंग और विषय के साथ ही परास्नातक का पाठ्यक्रम पढ़कर सफलता हासिल की।
विज्ञापन



लखनऊ विश्वविद्यालय में 23 विभागों में 47 विद्यार्थियों ने जूनियर रीसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) क्वालीफाई किया है। इसके अलावा 196 विद्यार्थियों ने नेट में सफलता पाई है। एनटीए की ओर राष्ट्रीय स्तर की यह परीक्षा 21 अगस्त से चार सितंबर के बीच शहर के विभिन्न केंद्रों में कराई गई थी। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में विवि से विद्यार्थियों का सफल होना शिक्षा के प्रति लगन को दर्शाता है। हम विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने के लिए कई विभागों में निशुल्क कोचिंग की सुविधा भी देते हैं। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन




एनटीए ने पहली बार यूजीसी नेट का परीक्षा परिणाम तीन श्रेणियों में जारी किया है। वर्ष 2023 तक सिर्फ दो श्रेणियों में यूजीसी नेट व जेआरएफ का परिणाम जारी होता था। जो नई श्रेणी शामिल की उसमें क्वालीफाई फॉर पीएचडी को जोड़ा गया है। इससे विवि स्तर पर बिना प्रवेश परीक्षा के ही छात्र पीएचडी कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। यह निर्णय विवि का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के हिंदी, रसायन विज्ञान, इकनॉमिक्स विभाग के छह छात्रों ने भी नेट पास किया है। वहीं, आरएमएल विधि विश्वविद्यालय के एक छात्र ने नेट में सफलता पाई है। बातचीत जेआरएफ अभ्यर्थी फोटो ग्राफ हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed