Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Substandard road construction firm reinstated from blacklist in just five months

Lucknow News: घटिया सड़क बनाने वाली फर्म पांच में महीने में ही काली सूची से बहाल

Tue, 14 Apr 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Substandard road construction firm reinstated from blacklist in just five months
कमिश्नर को नवंबर में पकड़ी थी खामी। - फोटो : File photo
लखनऊ। नगर निगम ने घटिया सड़क बनाने वाले ठेकेदार को पांच महीने में ही काली सूची से बहाल कर दिया है। यह बहाली तब हुई जब मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मौके पर घटिया निर्माण देखा था। उनके निर्देश पर ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज हुई थी और एक साल के लिए काली सूची में डाला गया था।
विज्ञापन


पिछले साल 15 नवंबर को गोमतीनगर में करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क उखड़ने लगी थी। क्षेत्रीय पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने इसकी शिकायत की थी। नगर निगम ने काम दोबारा कराया और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके बाद 20 नवंबर को मंडलायुक्त पंत ने जांच की। उनके पैर से ठोकर मारते ही बजरी निकल गई थी।
विज्ञापन


उनकी नाराजगी के बाद अवर अभियंता अपूर्व पांडेय ने धामी कंस्ट्रक्शन पर एफआईआर दर्ज कराई थी। फर्म को एक साल के लिए काली सूची में डाला गया था, लेकिन अभी उसे बहाल कर दिया गया। माना जा रहा है कि यह बहाली किसी बड़ी सिफारिश पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने इस बहाली को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी मंडलायुक्त के निर्देशों को भूल गए हैं। यह मामला नगर निगम सदन में उठाया जाएगा। वहीं, अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार ने सुधार का वादा किया है। उच्चाधिकारियों ने विचार कर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाकर उसे बहाल किया है।

कमिश्नर को नवंबर में पकड़ी थी खामी।

कमिश्नर को नवंबर में पकड़ी थी खामी।- फोटो : File photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed