Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Substandard medicines being sold, four samples failed, sale stopped

Lucknow News: बिक रहीं घटिया दवाएं, चार नमूने फेल, बिक्री रोकी

Sat, 03 Feb 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 03 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Substandard medicines being sold, four samples failed, sale stopped
रायबरेली में अस्पताल चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर में छापा मारते अधिकारी।
रायबरेली। मरीजों के इलाज के लिए बाजार में घटिया दवाएं बिक रही हैं। इसका खुलासा विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में हुआ है। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ की जांच में एंटीबायोटिक दवाओं के चार नमूने फेल मिले। इनमें से पशुओं की दवा मिसब्रांड व मनुष्यों को दी जाने वालीं तीनों दवाएं अधोमानक मिली हैं। यह दवाएं गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बनी हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने संबंधित बैच की दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। दवा विक्रेताओं को संबंधित दवाओं को कंपनी को वापस करने के आदेश दिए हैं। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर बिल के साथ दवा कंपनियों का पूरा ब्योरा देने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने पिछले साल अक्तूबर से नवंबर माह के बीच शहर के छजलापुर स्थित न्यू अंशिका मेडिकल स्टोर से नॉरफाॅक्स- 400, अस्पताल चौराहा स्थित दीपांजलि मेडिकल स्टोर से मेटाफोन- 200, आलम मेडिकल स्टोर से सेफाक्जी- 200 और लालगंज के सेमरपहा स्थित शिवम मेडिकल स्टोर से पशुओं की एंटीबायोटेक दवा रेस्टाबोलम टेबलेट का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। चारों नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। मनुष्यों के इलाज के लिए दी जाने वालीं तीनों एंटीबायोटिक दवाएं जांच में अधोमानक घोषित की गई हैं, जबकि पशुओं की एंटीबायोटिक दवा मिसब्रांड पाई गई है।
विज्ञापन

नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने सीकेटी 22020 बैच की सेफाक्जी- 200, टीबी 22 बैच की मेस्टाफोर- 200, पीटी 23048 बैच की नॉरफाॅक्स-400 और एआरबी- 305 बैच की रेस्टाबोलम दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित कर दी है। उन्होंने जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को संबंधित बैच की दवा को कंपनी व एजेंसी को वापस करने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित बैच की दवा की बिक्री मिलने पर कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर दवाओं से संबंधित बिल के साथ निर्माता कंपनियों का पूरा ब्योरा देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुगर, यूरीन व कान के इलाज में इस्तेमाल होती हैं दवाएं
विधि विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ की जांच में फेल चारों दवाएं एंटीबायोटिक हैं। कान के इलाज के लिए सेफाक्जी, यूरीन में इंफेक्शन को रोकने के लिए नॉरफाॅक्स और शुगर के इलाज के लिए मेस्टाफोर दवा का प्रयोग किया जाता है। पशुओं की दवा रेस्टाबोलम में सिट्रिजीन, न्यूमोस्लाइड, पैरासीटामॉल व अन्य साल्ट शामिल हैं। यह दवा पशुओं को संक्रमण, बुखार आदि के लिए दी जाती है।


दर्ज होगा मुकदमा
जांच में एंटीबायोटिक चार दवाओं के नमूने फेल मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित बैच नंबर की दवाओं की बिक्री रोकते हुए दुकानदारों को दवाओं को वापस करने के आदेश दिए गए हैं। संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जल्द ही एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा किया जाएगा।
- शीवेंद्र प्रताप सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed