{"_id":"fb14ba3f9697e904305f5316f8be7bcb","slug":"submit-your-water-and-home-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी जमा कर सकते हैं जल व गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी जमा कर सकते हैं जल व गृहकर
प्रवेंद्र/लखनऊ
Updated Sun, 22 Dec 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को अवकाश के बावजूद गृहकर व जलकर जमा होगा। इसके लिए नगर निगम व जलकल विभाग के कैश काउंटर व शिविर कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
नगर निगम गृहकर जमा करने पर पांच प्रतिशत की छूट 31 दिसंबर तक देगा। छूट चालू वित्तीय वर्ष 2013-14 के गृहकर पर ही दी जाएगी।
गृहकर कैश काउंटर सुबह दस से शाम चार बजे तक खुले रहेंगे। जनवरी से मार्च तक कोई छूट नहीं दी जाएगी। जो भवनस्वामी चालू वित्तीय वर्ष का गृहकर मार्च के अंत तक नहीं जमा करेंगे। उन पर अप्रैल से 12 प्रतिशत ब्याज लगाया जाएगा।
इसी तरह जलकल विभाग भी वसूली बढ़ाने के लिए अवकाश के दिन जलकर जमा करेगा। इसके लिए जलकल विभाग के सभी जोन में शिविर कार्यालय खुले रहेंगे।
जहां पर उपभोक्ता सुबह दस बजे से दो बजे तक जलकर जमा कर सकेंगे। महाप्रबंधक आरपी वर्मा ने बताया इस माह सभी अवकाश के दिनों में जलकर जमा होगा।