फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   subhashini ali arrested in sultanpur.

सुल्तानपुर में सीपीआई नेता सुभाषिनी अली गिरफ्तार, नहीं जाने दिया गया संबोधित करने

Tue, 11 Sep 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Sep 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
subhashini ali arrested in sultanpur.
सीपीआई नेता व पूर्व सांसद सुभाषिनी अली - फोटो : amar ujala

अखंडनगर के राहुलनगर में गत वर्ष तोड़ी गई दो कार्यकताओं की प्रतिमाओं को लगवाने और मेले में शामिल होने जा रहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली को पुलिस ने मंगलवार को शहर में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इससे नाराज समर्थकों ने हंगामा किया और गिरफ्तारी दी। पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध सुभाषिनी अली ने प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो भाजपा को हराएगा उनकी पार्टी उसे समर्थन देगी।
विज्ञापन

              
माकपा नेता सुभाषिनी अली मंगलवार को अखंडनगर क्षेत्र के राहुलनगर जाने के लिए शहर पहुंची थीं। राहुलनगर में उनका कार्यक्रम पार्टी के कार्यकर्ता रहे राधे व संजय यादव की प्रतिमा दोबारा लगवाने का था। 11 सितंबर 2004 को दोनों कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दोनों साथियों की प्रतिमा लगवाई थी। प्रतिमा स्थल पर ही दोनों की पुण्यतिथि मनाई जाती है। गत वर्ष दोनों की प्रतिमा तोड़ दिए जाने के बाद मंगलवार को सुभाषिनी अली उनकी प्रतिमा फिर स्थापित कराने व जनसभा को संबोधित करने राहुलनगर जा रही थीं।

इससे शांतिभंग का अंदेशा देखते हुए पुलिस ने शहर पहुंचने पर माकपा नेता को रोका। उनके नहीं रुकने पर पुलिस ने पूर्व सांसद को पार्टी कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब 45 कार्यकर्ताओं ने भी अपनी गिरफ्तारी दी। 

एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय व एएसपी मीनाक्षी कात्यायन ने सुभाषिनी अली को गिरफ्तार करने के बाद पयागीपुर स्थित विद्युत पारेषण के निरीक्षण भवन में रखा। शाम पांच बजे निजी मुचलके पर मजिस्ट्रेट ने उन्हें छोड़ दिया।

इसके पहले पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत हुए पूर्व सांसद ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि रिलायंस विदेशों में 40 रुपया और भारत में 80 रुपया प्रति लीटर पेट्रोल बेच रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की शह पर रिलायंस आम जनता को लूट रहा है। आजादी के 72 साल बाद भी लोग शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
 
जनवादी नौजवान सभा की बैठक के दौरान सुभाषिनी अली ने भाजपा से निजात दिलाने वाले गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान किया। कहा कि प्रदेश में मजबूत भाजपा विरोधी पार्टी को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थन देगी।

पूरे राष्ट्र में जो भी भाजपा को पराजित करेगा उसे माकपा पूरा समर्थन देगी और सहयोग करेगी। सुभाषिनी ने कहा कि संविधान से दलित, पिछड़ा, सवर्ण शब्द को निकाल कर फेंक देना चाहिए।


उन्होंने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। कहा कि बजरंगदल के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं होती। जिला सचिव डीवाईएफआई शशांक ने कहा कि डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है। शाम को छोड़ दिया। पूर्व सांसद यहीं से वापस हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed