फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Subhan Ali topped Lucknow by securing 95 percent marks in the Intermediate examination.

Lucknow News: सुभान अली ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर लखनऊ में किया टाॅप

Fri, 24 Apr 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Subhan Ali topped Lucknow by securing 95 percent marks in the Intermediate examination.
अपनी मां के साथ सुभान। 
लखनऊ। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में सुभान अली ने 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर लखनऊ जिले में टाॅप किया है। उनके पिता रिजवान अली अमीनाबाद में कपड़े की एक दुकान पर मुलाजिम हैं। बेहद मामूली आमदनी और किसी तरह घर का गुजारा चलाने वाले रिजवान अली ने बेटे सुभान अली को हमेशा बड़े सपने देखने को प्रेरित किया। सुभान ने अभावों को कभी अपनी पढ़ाई पर हावी नहीं होने दिया। ख्वाहिशें छोटी रखीं और जी-जान लगाकर मेहनत की। राजाजीपुरम स्थित एसकेडी एकेडमी से छात्रवृत्ति हासिल कर उसने अपनी पढ़ाई और सपनों को धार दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुभान के जब लखनऊ में टाॅप करने की खबर आई तो उनकी मां आमिना खातून और पिता रिजवान की आंखों में आंसू थे। सुभान का कहना है कि उसका लक्ष्य आईआईटी से बीटेक करना है, ताकि वह अपने माता-पिता के उन सभी सपनों को पूरा कर सके, जिनके लिए उन्होंने अपनी खुशियों का त्याग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed