फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sub standard cheese was sold at dairy, Rs 20 thousand penalty

घटिया पनीर मिला तो ठोका जुर्माना

Wed, 29 Oct 2014 08:13 AM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Oct 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
sub standard cheese was sold at dairy, Rs 20 thousand penalty

गोमती नगर में चल रही एक डेरी से घटिया गुणवत्ता का पनीर बेचने पर एडीएम पूर्वी की अदालत ने संचालक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। रकम एक माह में जमा न करने पर आरसी जारी की जाएगी।

विज्ञापन


एफएसडीए से संबद्ध एडीएम पूर्वी की कोर्ट ने यह कार्रवाई गत वर्ष सितंबर में लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद की है। लैब रिपोर्ट में डेरी के पनीर नमूने में मिल्क फैट की मात्रा तय मानक से कम पाई गई और इसे सब स्टैंडर्ड बताया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने गत वर्ष 24 सितंबर को विशाल खंड में मां लक्ष्मी नाम की डेरी से पनीर का नमूना लैब जांच को सील किया था।

दिसंबर-2013 में पनीर नमूने की जारी लैब टेसि्टंग रिपोर्ट में मिल्क फैट की मात्रा 41.5 प्रतिशत मिली थी। एफएसएस एक्ट 2006 के तय मानकों के तहत पनीर में मिल्क फैट का मानक 50 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर लैब ने पनीर रिपोर्ट को सब स्टैंडर्ड मानते हुए जांच में फेल बताया था। रिफरल लैब में अपील की तय मियाद के बाद एफएसडीए की जिला इकाई ने इस दुग्ध डेरी संचालक पर एडीएम पूर्वी कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था।


आठ माह तक चली सुनवाई के बाद वाद निस्तारित करते हुए एडीएम पूर्वी जेपी सिंह ने मंगलवार को सब स्टैंडर्ड पनीर बेचने वाली डेरी के संचालक जितेंद्र पाल पर 20 हजार का जुर्माना लगाते हुए उक्त राशि एक माह में सरकारी खजाने में जमा कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed