यूपी में मछली दावत पर राजनीति: राजभर बोले- प्याज-लहसुन नहीं तो वेज, अजय राय का जवाब- अब व्यवस्था बदल गई है
सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर सवाल उठाए, जबकि अजय राय ने निषाद समाज की पारंपरिक आजीविका का हवाला देकर सफाई दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में नदियों और बालू के ठेके बड़े कारोबारियों को मिल रहे हैं।
विस्तार
सावन के महीने में मछली की दावत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर सावन के महीने में मछली की दावत होती है, तो यह हद से ज्यादा है। कांग्रेस जो चाहे करती है। कांग्रेस नेता हर चीज में माहिर हैं।
VIDEO | UP Minister Om Prakash Rajbhar says, "If a fish feast is held during the month of Sawan, that is way too much. Congress does whatever it likes. Congress leaders are experts at everything."
विज्ञापन
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/lL47gQwLlvविज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026
अगर मछली में प्याज और लहसुन डाला गया है तो वह नॉन-वेज है, लेकिन बिना प्याज-लहसुन के बनाई गई मछली को वेज माना जा सकता है। कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि मछली को प्याज-लहसुन डालकर बनाया गया था या उसके बिना।
नदियों और तालाबों की जमीन पट्टे पर दी जाती थी
वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मछली दावत को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अयोध्या में भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन किया और हनुमानगढ़ी तथा राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह निषाद समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
अजय राय ने कहा कि मछली पकड़ना, बेचना और खाना निषाद समाज की पारंपरिक आजीविका का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज नदी से जुड़ा है और कांग्रेस शासन के दौरान इस समुदाय को सम्मान मिला तथा नदियों और तालाबों की जमीन पट्टे पर दी जाती थी।
VIDEO | Lucknow: Uttar Pradesh Congress president Ajay Rai, on the controversy over his fish feast, says, "I visited the religious places associated with Lord Ram and offered prayers at Hanumangarhi Temple and the Ram temple. After that, I attended an event organised by the… pic.twitter.com/XK08XRcKKs
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि व्यवस्था बदल गई है और गुजरात की बड़ी कंपनियों को भी नदियों और बालू के ठेकों में पट्टे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के लोगों ने मछली तैयार की थी और उन्होंने समाज के लोगों के प्रेम व सम्मान के चलते कार्यक्रम में हिस्सा लिया।