फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sub inspector and sipoy caught red handed when they were taking bribe.

रेस्टोरेंट में 10 हजार रिश्वत लेते दरोगा-सिपाही गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Dec 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
 Sub inspector and sipoy caught red handed when they were taking bribe.
रेस्टोरेंट में रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा - फोटो : amar ujala

रंगदारी का केस खत्म करने के लिए रिश्वत मांग रहे हजरतगंज कोतवाली के दक्षिणी चौकी इंचार्ज एजाज अहमद खान और सिपाही अंकित यादव को बुधवार शाम विजिलेंस टीम ने गोमतीनगर स्थित मधुरिमा रेस्टोरेंट से रंगेहाथ दबोच लिया।

विज्ञापन


दरोगा की जेब से रिश्वत के 10000 रुपये बरामद हो गए हैं। इन दोनों के खिलाफ विभूतिखंड थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


विजिलेंस के डिप्टी एसपी एके सिंह ने बताया कि रॉयल कैफे के मालिकों और कर्मचारियों के बीच लंबे समय से विवाद है। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अगम शरण जोशी और महामंत्री भागवत प्रसाद मिश्रा के खिलाफ रंगदारी मांगने का एक मुकदमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी विवेचना हजरतगंज कोतवाली की दक्षिणी चौकी के प्रभारी एजाज अहमद खान कर रहे हैं।

'ले-देकर मामला निपटाने को कहा था'

 Sub inspector and sipoy caught red handed when they were taking bribe.

एजाज कुछ दिनों से भागवत प्रसाद मिश्रा से मिलने और कुछ ले-देकर मामला रफादफा करने के लिए फोन रहा था। भागवत यह जानकारी अगम को दी तो उसने 16 दिसंबर को विजिलेंस विभाग दे दी थी।

बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एजाज ने फिर भागवत को फोन किया। अगम ने यह बात फौरन विजिलेंस विभाग को बताई तो डिप्टी एसपी एके सिंह ने रिश्वतखोरों को दबोचने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद कर्मचारी नेताओं ने दरोगा व सिपाही को मधुरिमा रेस्टोरेंट बुलाया।

अगम ने फैजाबाद रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से 10000 रुपये निकाले और शाम साढ़े चार बजे मधुरिमा रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां दरोगा एजाज अहमद और सिपाही अंकित यादव बाहर ही मिल गए।

अध्यक्ष और महामंत्री चाय पिलाने की बात कहते हुए दोनों को भीतर ले गए। जैसे ही दरोगा को 10000 रुपये दिए, विजिलेंस की टीम पहुंच गई। दरोगा की जेब से रुपये बरामद कर उसे व सिपाही अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

सीसीटीवी कैमरे के सामने भी कोई डर नहीं

 Sub inspector and sipoy caught red handed when they were taking bribe.

घूस ले‌ते ‌विजिलेंस के हत्थे चढ़े हजरतगंज कोतवाली के दक्षिणी चौकी इंचार्ज एजाज अहमद खान और सिपाही अंकित यादव रुपये के लालच में ये भी भूल गए कि मधुरिमा रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

कर्मचारी यूनियन के महामंत्री भागवत प्रसाद मिश्रा ने बताया कि रेस्टोरेंट में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, यह बात दरोगा एजाज अहमद और सिपाही अंकित यादव को भी पता थी। रेस्टोरेंट में जिस टेबल पर चारों चाय पी रहे थे, उसके पास ही दूसरी टेबल पर सरोजनीनगर के बीडीओ भोला नाथ कनौजिया थे।

उधर, दरोगा-सिपाही के घूस लेते पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। लोग मोबाइल से इसका वीडियो बनाने लगे।

रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा एजाज अहमद को भागवत ने फोन करके डिमांड पूछी तो उसने 50000 रुपये देने को कहा। भागवत ने इतनी बड़ी रकम न होने की बात कही। इस पर दरोगा ने कहा कि जो है वही लेकर आओ। अगम शरण जोशी ने अपने अकाउंट से 10000 रुपये निकालकर विजिलेंस के अधिकारियों को उनके नंबर नोट कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed