फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sub-Inspector accused of misconduct and threatening to send someone to jail

Lucknow News: दरोगा पर दुर्व्यवहार और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप

Fri, 18 Sep 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 18 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector accused of misconduct and threatening to send someone to jail
आलमबाग। सरोजनीनगर महिला मोर्चा मंडल-दो की अध्यक्ष नीता दीक्षित ने कृष्णानगर थाने में तैनात दरोगा पर उनसे दुर्व्यवहार करने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने इंस्पेक्टर और एसीपी कृष्णानगर से मिलकर आरोपी दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

नीता दीक्षित के मुताबिक, तीन दिन पहले उनके एक कार्यकर्ता का दूसरे मोहल्ले के युवक से विवाद हुआ था। युवक ने कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। इसी मामले की जानकारी लेने वह बुधवार को पुलिस चौकी पहुंची थीं। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा ने उनकी बात सुनने के बजाय दुर्व्यवहार किया। कृष्णानगर एसीपी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दरोगा और महिला मोर्चा अध्यक्ष से बातचीत कर पूरे प्रकरण को समझा जाएगा। इसके बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed