फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stunt bykers arrested

बाइक पर दिखा रहे थे खेल, अब झेलेंगे जेल

Tue, 26 Apr 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
stunt bykers arrested
लखनऊ। हजरतगंज, गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार इलाके में स्टंटबाज बाइकर्स ने आम राहगीरों की नाक में दम कर रखा है। अक्सर इनकी वजह से लोग चोटिल होते रहते हैं। देर रात हो या अलसुबह, लोहिया पथ और जनेश्वर मिश्र पार्क से बंधा रोड तक बाइक स्टंटबाजों की वजह से लोग परेशान होते हैं। ऐसे स्टंटबाजों की अब खैर नहीं है। हजरतगंज पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। रविवार को अभियान के तहत पांच स्टंटबाज बाइकर्स को पुलिस ने दबोच लिया तो वहीं सात अन्य बाइकर्स भाग निकले। पुलिस ने कुल 12 बाइकें बरामद की हैं। बाइक के नंबर के आधार पर फरार स्टंटबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, रविवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि लोहिया पथ पर कुछ बाइकर्स खतरनाक तरीके से बाइक चला रहे हैं। इसके बाद लोहिया पथ पर गोल्फ क्लब चौराहे से लेकर समतामूलक के बीच पुलिस की तीन टीमों ने अभियान चलाया। पुलिस टीम ने 1090 की तरफ गए बाइकर्स को घेर लिया। मौके से पांच बाइकर्स को पकड़ा गया। वहीं कुछ बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर ली है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पकड़े गए बाइकर्स में कैसरबाग के मछली मोहाल तालाब गगनी सुलक निवासी सलमान, जंबूरखाना का फैजान और तौफीक, अलीगंज के बनारसी टोला निवासी मो. नसीम और सआदतगंज वजीरबाग के मो. सादिक शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने 12 बाइक पकड़ी है।
विज्ञापन

तीन टीमें लगातार चलाएंगी अभियान
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक इस तरह के बाइकर्स के कारण कई हादसे हो चुके हैं। खुद स्टंटबाज भी हादसों के शिकार हो चुके हैं। इन पर अंकुश लगाने केलिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें एक टीम सुल्तानगंज चौकी प्रभारी सुधीर अवस्थी, दूसरी नरही चौकी इंचार्ज विनय कुमार तिवारी और तीसरी टीम लीला चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में लगाया गया है। ये लगातार सुबह और शाम को इन बाइकर्स गिरोह पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed