फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   study in iim lucknow along with your job

नौकरी के साथ ही आईआईएम में पढ़ाई का मौका

Tue, 20 Aug 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
study in iim lucknow along with your job
नौकरी के साथ आईआईएम लखनऊ में पढ़ने का मौका
विज्ञापन

आईआईएम लखनऊ ने मांगे वर्किंग एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए आवेदन
23 अक्तूबर है आवेदन की अंतिम तारीख, 56 सीटों पर होंगे दाखिले
विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी कर रहे पेशेवरों के पास भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ से जुड़कर अपनी स्किल में बढ़ोतरी करने का मौका है। भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ ने अपने जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम फॉर एग्जीक्यूटिव के लिए आवेदन मांगे हैं। इस पाठ्यक्रम में सिर्फ नौकरी कर रहे या फिर सीए, सीएस और कॉस्ट अकाउंटेंट जैसे पेशेवरों को ही दाखिला दिया जाएगा। इसका संचालन 23 नवंबर 2019 से 11 अक्तूबर 2020 के बीच होगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 अक्तूबर तय की गई है। पाठ्यक्रम में 56 सीटों पर ही दाखिले होंगे।
पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अभ्यर्थी के स्नातक या परास्नातक की डिग्री में न्यूनतम 50 फीसदी नंबर होने चाहिए। इसके साथ ही किसी क्षेत्र में न्यूनतम तीन साल का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है। दाखिला स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में मिले नंबर, उनके कार्य अनुभव तथा साक्षात्कार के आधार पर दिया जाएगा। एक अक्तूबर से पहले आवेदन करने पर कुल फीस में पांच हजार रुपये तथा एक साथ 10 लोगों के ग्रुप में आवेदन करने पर 10 हजार रुपये की छूट भी प्रदान की जाएगी। इस पाठ्यक्रम में आईआईएम चार मॉड्यूल में संचालित करता है। हर मॉड्यूल में नौ दिन की क्लास होती है। पूरे कोर्स के दौरान 240 घंटों की क्लास होगी। पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आईआईएम की वेबसाइट www.iiml.ac.in से फॉर्म डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म के साथ अभ्यर्थी को दो हजार रुपये आवेदन फीस का डिमांड ड्राफ्ट भी जमा करना होगा।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों की मिलेगी जानकारी
पाठयक्रम के दौरान अभ्यर्थी को बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्किल, कम्यूनिकेशन स्किल, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, अकाउंट्स, एचआर मैनेजमेंट, क्वालिटिव मैथेड एंड ऑपरेशन मैनेजमेंट जैसी तकनीक के बारे में बताया जाएगा। पिछले 17 सालों से इस पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम का यह 18वां साल है। इसमें विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे कर्मियों के साथ ही प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारी भी भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मॉड्यूल में संचालित होगा कोर्स
यह पाठ्यक्रम चार मॉड्यूल में संचालित होगा। पहला माड्यूल 23 नवंबर से एक दिसंबर के बीच, दूसरा माड्यूल 21 मार्च से 29 मार्च, तीसरा मॉड्यूल 13 जून से 21 जून और चौथा माड्यूल 3 अक्तूबर से 11 अक्तूबर 2020 के बीच संचालित होगा। हर मॉडॅयूल में नौ दिनों की क्लास होगी, जिसमें कुल मिलाकर 240 घंटे की पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed