फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students will study subjects related to women in LU, PG Diploma will be started

Lucknow News: लविवि में महिलाओं से जुड़े विषय पढ़ेंगे विद्यार्थी, शुरू होंगा पीजी डिप्लोमा

Thu, 13 Mar 2025 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Students will study subjects related to women in LU, PG Diploma will be started
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपने कोर्स में महिलाओं से जुड़े विषय भी पढ़ेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन संस्थान में आगामी सत्र से लिंग संवेदीकरण व महिला मुद्दों पर पीजी डिप्लोमा शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही संस्थान महिलाओं से जुड़े विषयों पर शॉर्ट टर्म कोर्स भी शुरू करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

महिला अध्ययन संस्थान की निदेशक प्रो. मानिनी श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान पीजी डिप्लोमा इन विमेन एंड जेंडर इश्यूज कोर्स शुरू कर रहा है। यह कोर्स महिलाओं के मूल विषयों पर ध्यान आकर्षित करवाएगा। विद्यार्थी कोर्स में महिला संबंधित विषयों को न सिर्फ पढ़ेंगे, बल्कि व्यावहारिक रूप में समस्याओं का समाधान भी तलाशेंगे। शुरुआत में डिप्लोमा कोर्स के लिए 30 सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

प्रो. मानिनी ने बताया कि हाल ही में हुई फैकल्टी बोर्ड की बैठक में संस्थान ने छात्राओं के लिए गर्भाधान संस्कार पर भी डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा था, जो सनातन परंपरा के 16 संस्कारों में से एक हैं। इस प्रस्ताव को बैठक में अनुमोदन भी प्रदान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू होने हैं, उनकी अवधि तीन से छह माह तय की गई है। इनके शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं से जुड़े विषयों के लिए संवेदनशील बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के नाम किया गया बदलाव
लविवि ने इंस्टीट्यूट ऑफ वूमेन स्टडीज के नाम में आंशिक परिर्वतन किया है। अब संस्थान को इंस्टीट्यूट ऑफ वूमेन स्टडीज के स्थान पर इंस्टीट्यूट ऑफ वूमेन एंड जेंडर स्टडीज के नाम से जाना जाएगा। जेंडर शब्द को शामिल करने का उद्देश्य समाज में लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव में कमी लाना है। फैकल्टी बोर्ड की बैठक में कोर्स के अंतर्गत छात्रों के फील्ड विजिट का प्रावधान भी किया गया है। इससे विद्यार्थी मौके पर जाकर व्यावहारिक परिस्थितियों का अध्ययन कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed