फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students will see a changed scene in schools in the new session

Lucknow News: नए सत्र में छात्रों को विद्यालयों में बदला दिखेगा नजारा

Tue, 28 May 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Students will see a changed scene in schools in the new session
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले छात्र-छात्राओं को जुलाई में विद्यालय का नजारा बदला-बदला दिखेगा। जहां उन्हें नए कलेवर के साथ नई कक्षा में शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के 334 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए आदित्य बिड़ला कैपिटल सहयोग कर रहा है। इसकी ओर से जिले में 34 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, 65 विद्यालयों में वाटर कूलर, 50 विद्यालयों में फर्नीचर, 65 विद्यालयों में स्पोर्ट किट, 25 विद्यालयों में लाइब्रेरी, 40 विद्यालयों में शौचालय, 15 विद्यालयों में रनिंग वाटर, पांच विद्यालयों में हैंड वॉश स्टेशन का निर्माण कराया गया है। साथ ही पांच विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल, 10 विद्यालयों में इन्सीनिरेटर, 20 विद्यालयों में किचन गार्डन का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि नए सत्र में विद्यालय आने वाले छात्रों को नया माहौल मिल सके।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय बताते हैं कि विद्यालयों के सौंदर्यीकरण व उसे सुविधा संपन्न बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 20 जून के बाद सभी चिह्नित विद्यालयों में यह कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed