फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students will learn to make motorcars and tractors

Lucknow News: मोटरकार और ट्रैक्टर बनाना सीखेंगे विद्यार्थी

Thu, 09 Jan 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Jan 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Students will learn to make motorcars and tractors
लखनऊ। आईटीआई, पॉलीटेक्निक और बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से लैस मोटरकार और ट्रैक्टर बनाना सिखाया जाएगा। विद्यार्थी अपने कार्यों में सशक्त हों, इसके लिए रोज प्रयोगात्मक कक्षाएं चलाई जाएंगी। प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र (आईटीओटी) में आगामी सत्र से क्राफ्ट इंस्ट्रक्चर ट्रेनिंग स्कीम (सीआईटीएस) के एक वर्षीय 10 नए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसके लिए भवन निर्माण और अन्य कार्यों में तेजी लाई जा रही है।अलीगंज राजकीय आईटीआई परिसर में संचालित आईटीओटी में इस समय 10 सर्टिफिकेट कोर्स संचालित हैं। यहां प्रत्येक कोर्स में 100 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। आगामी सत्र से 10 और नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रकिया शुरू करने की तैयारी है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। नए पाठ्यक्रम के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने की देरी है।
विज्ञापन


शासन से अनुमति मिलने के बाद नए कोर्स में प्रवेश और पढ़ाई की शुरू हो जाएगी।आईटीओटी के अधिकारियों के अनुसार, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षण कार्य में नए शिक्षक की भर्ती हो या अन्य निजी कंपनियों में नौकरी करने का अवसर, सभी स्तर पर शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) से जुड़े सर्टिफिकेट कोर्स की जरूरत होती है। नए कोर्स के शुरू होने से व्यापक स्तर पर विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed