फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students will fight legal battles in the moot court hall

Lucknow News: मूट कोर्ट हॉल में कानूनी दांवपेंच लड़ाएंगे छात्र

Thu, 28 Aug 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Students will fight legal battles in the moot court hall
भाषा विश्वविद्यालय मूट कोर्ट हॉल का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया।
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के विधि के छात्रों को मूट कोर्ट हॉल के रूप में बुधवार को एक बड़ी सौगात मिली। इससे इन्हें न्यायिक प्रक्रिया समझने में अब आसानी होगी। डॉ. बीआर अंबेडकर मेमोरियल के नाम से बने मूट कोर्ट हॉल का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट विधि शिक्षा का प्राणतत्व है। यह विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर लाकर कोर्ट के माहौल में खड़ा करता है। इससे वे वास्तविक मुकदमों की प्रक्रिया, वाद-प्रतिवाद की शैली और न्यायिक तर्कों की गहराई को समझ पाते हैं।
विज्ञापन

भाषा विश्वविद्यालय में विधि की पढ़ाई वर्ष 2021 में शुरू हुई थी। यहां एलएलएम और एलएलबी की पढ़ाई होती है, लेकिन विधि छात्रों के लिए मूट कोर्ट हॉल की व्यवस्था नहीं थी। पांच साल बाद इस हाल की व्यवस्था अब हो पाई है। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि मूट कोर्ट हॉल से विद्यार्थियों में कानूनी कौशल का विकास होगा। मूट कोर्ट विश्वविद्यालयों में विधिक शिक्षा का अहम हिस्सा है। यह छात्रों को कानूनी मामलों में शोध, लेखन और मौखिक वकालत जैसे कौशल विकसित करने में मदद करता है। आयोजन में विशेष अतिथि डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि के कुलपति प्रो. अमर पाल सिंह के अलावा प्रो. मसूद आलम, विभागाध्यक्ष डॉ. पीयूष कुमार त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्रों का बढे़गा व्यावहारिक अनुभव

मूट कोर्ट वास्तविक न्यायालय जैसा अनुभव देता है। छात्रों का मूट कोर्ट के माध्यम से न्यायाधीशों के सामने तर्क प्रस्तुत करने से आत्मविश्वास मिलता है। मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं छात्रों में प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने और कौशल को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा, विधि शिक्षा केवल सैद्धांतिक अध्ययन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे व्यावहारिक ज्ञान से भी जोड़ा जाना चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed