{"_id":"5d755fe18ebc3e017a2101b3","slug":"students-using-pamphlets-in-mes-comitee-election-lucknow-news-lko4805974128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेस कमेटी चुनाव को पर्चे छपवाकर प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेस कमेटी चुनाव को पर्चे छपवाकर प्रचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेस कमेटी के चुनाव में पर्चे छपवाकर प्रचार
बीबीएयू में 12 सितंबर को होना है चुनाव, सोशल साइट भी बनी प्रचार का माध्यम
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में अशोका छात्रावास की मेस कमेटी का चुनाव विद्यार्थियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। मेस कमेटी में चार कोर्सों के प्रतिनिधियों के लिए चुनाव में खड़े विद्यार्थी आवेदन के बाद बाकायदा पर्चे छपवाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। साथ ही फेसबुक व अन्य सोशल साइट का भी खूब प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि इसे लेकर परिसर में राजनीतिक माहौल गर्म होता दिख रहा है।
विवि के अशोका छात्रावास में कॉपरेटिव मेस चलती है। पिछले दिनों मेस कमेटी को लेकर उपजे विवादों के बाद छात्रावास प्रशासन ने यूजी, पीजी, बीटेक, पीएचडी के एक-एक छात्रों का मेस कमेटी के प्रतिनिधि के रूप में चयन करने का निर्णय लिया, जिसके लिए चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। शनिवार तक विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे।
चार पदों के लिए 9 आवेदन
मेस कमेटी के लिए प्रस्तावित चुनाव में चार कोर्सों के प्रतिनिधियों के लिए नौ विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। शनिवार देर शाम तक विद्यार्थियों ने आवेदन किए। सभी कोर्सों से 9 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इसमें पीएचडी के विद्यार्थियों के सबसे कम आवेदन थे। यूजी से 2, बीटेक के 2, पीजी के 4 व पीएचडी के 1 विद्यार्थी ने आवेदन किया है। अब इन 9 में से सभी कोर्सों से एक-एक प्रतिनिधि का अंतिम रूप से चुनाव होना है।
विज्ञापन
12 सितंबर को होगा चुनाव
अशोका छात्रावास के 300 विद्यार्थी अपनी 4 सदस्यीय मेस कमेटी चुनेंगे। 9 सितंबर से विद्यार्थी छात्रावास कार्यालय से बैलेट पेपर प्राप्त करेंगे। वे 12 सितंबर तक अपने वोट देकर बैलेट पेपर छात्रावास कार्यालय में जमा करेंगे। इसी दिन शाम को बैलेट पेपर की गिनती करके परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मेस कमेटी अपना काम शुरू करेगी। हालांकि छात्रों का एक गुट चुनाव न कराने की भी मांग कर रहा है।