फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students showed their strength in Kho-Kho competition

Lucknow News: छात्र-छात्राओं ने खो-खो प्रतियोगिता में दिखाया दम

Sat, 10 Aug 2024 04:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 10 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Students showed their strength in Kho-Kho competition
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में शुरू हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में शुक्रवार को जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बालक वर्ग की 10 व बालिका वर्ग की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर जिला स्तरीय बालक व बालिका वर्ग की खो खो प्रतियोगिता आयोजित हुई।
इस दौरान डीएसओ दीपक कुमार वार्ष्णेय व भूमि संरक्षण अधिकारी रचित चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डीएसओ ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं छात्रों को अनुशासित बनाती हैं। बालिका वर्ग में एमए कैरियर व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के मध्य हुई प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय ने एमए कैरियर को 6-2 से पराजित किया। यूपीएस पटना की टीम ने बीएस एक्सीलेंट को 8-1 से हराया।
विज्ञापन

अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के ए और बी टीम के बीच हुए मैच में ए टीम विजेता बनी। यूपीएस गोठवा व खेलो इंडिया कबड्डी श्रावस्ती के बीच हुए मैच में यूपीएस गोठवा टीम 6-1 से विजेता रही। बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा व यूपीएस गोठवा के मध्य हुए मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता बनी। एथलीट ग्रुप व अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज टीम बी के बीच हुए मैच में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। स्पोर्ट्स स्टेडियम फुटबॉल व यूपीएस पटना के बीच हुए मैच में यूपीएस पटना विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम श्रावस्ती व अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज ए टीम के बीच हुए मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सौरभ यादव ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव, जगेसर सैनी, कन्हैया प्रजापति, अशोक कुमार यादव, आशीष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed