{"_id":"693dd5ab44a7608b7e086f82","slug":"students-provided-solutions-to-problems-related-to-cryptography-and-cyber-security-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1515694-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्रों ने क्रिप्टोग्राफी व साइबर सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के दिए समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्रों ने क्रिप्टोग्राफी व साइबर सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के दिए समाधान
विज्ञापन
एकेटीयू में इनोवेशन एवं सोशल एंटरप्रेन्योरशिप व इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में इनोवेशन एवं सोशल एंटरप्रेन्योरशिप व इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में छह दिवसीय बूटकैंप का आयोजन किया गया।
इसमें छात्रों, शोधार्थियों, नवाचारकर्ताओं एवं स्टार्टअप प्रतिभागियों को क्रिप्टोग्राफी व साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में मूलभूत जानकारी दी गई। इससे जुड़ी सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। इसका समापन क्रिप्टोग्राफी हैकथॉन के साथ हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने वास्तविक समस्याओं पर आधारित नवाचारी व तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए।
विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को निरंतर शोध, नवाचार एवं स्टार्टअप गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रशिक्षण सत्रों में क्रिप्टोग्राफी के मूल सिद्धांत, एन्क्रिप्शन व डीक्रिप्शन तकनीक, सुरक्षित डिजिटल संचार, साइबर हमलों से बचाव, डिजिटल फॉरेंसिक्स, डेटा सुरक्षा आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह, मैनेजर वंदना शर्मा, असिस्टेंट मैनेजर इनक्यूबेशन सेंटर अनुराग त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।