{"_id":"69962c8b51dd74a731045ef9","slug":"students-protesting-against-mohan-bhagwat-in-lviv-detained-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1612927-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि में मोहन भागवत का विरोध कर रहे छात्र हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि में मोहन भागवत का विरोध कर रहे छात्र हिरासत में
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का कुछ छात्र संगठनों ने विरोध किया। एनएसयूआई, समाजवादी छात्र सभा और भीम आर्मी से जुड़े छात्रों ने परिसर में नारेबाजी की और मोहन भागवत गो बैक के नारे लगाए।
लविवि के मालवीय सभागार में सुबह मोहन भागवत का शोधार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम था। इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पुलिस से कहासुनी हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया।
एनएसयूआई के कार्यकर्ता शुभम खरवार व अन्य ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन एक पक्ष का समर्थन कर रहा है। उन्होंने मांग किया कि मोहन भागवत यूजीसी के नए नियमों के मुद्दे पर स्पष्ट बयान दें। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन केवल संघ और एबीवीपी से जुड़े कार्यक्रमों के लिए सभागार उपलब्ध कराता है, जबकि अन्य छात्र संगठनों को अनुमति नहीं मिलती। इस पर भी छात्रों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान परिसर में नहीं दिखी चहल-पहल
संवाद कार्यक्रम को देखते हुए परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी प्रवेश द्वारों पर निगरानी बढ़ा दी गई थी और आने-जाने वालों की जांच की गई। सुरक्षा कारणों से परिसर में सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कम नजर आई। कार्यक्रम समाप्त होने और मोहन भागवत के रवाना होने के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद विद्यार्थियों की आवाजाही बढ़ी।

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला