फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students paid homage to BSP founder Kanshi Ram at BBAU

Lucknow News: बीबीएयू में बसपा संस्थापक कांशीराम को छात्रों ने किया नमन

Sun, 16 Mar 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Students paid homage to BSP founder Kanshi Ram at BBAU
लखनऊ । बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में बिरसा आंबेडकर फूले छात्र संगठन ने बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन मनाकर उन्हें नमन किया। छात्रों ने विचार संगोष्ठी भी की। इसमें छात्रों ने कांशीराम के जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए। पत्रकारिता विभाग के छात्र सौरभ कठेरिया ने कहा कि कांशीराम ने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण एवं उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने दलित शोषित संघर्ष समिति, 1971 में अखिल भारतीय पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों कर्मचारी महासंघ और 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। छात्र शुभम ने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज की राजनीतिक जागरूकता, सामाजिक न्याय और सत्ता में भागीदारी का जो सपना देखा था, वह आज भी प्रासंगिक है। यह परिचर्चा उनके विचारों की आधुनिक संदर्भ में प्रासंगिकता को समझने और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर है। इस अवसर पर कई छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed