फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students of Vedam World School had an exciting trip to the Science Centre

Lucknow News: वेदम वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने किया विज्ञान केंद्र का रोमांचक सफर

Sun, 24 Aug 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 24 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Students of Vedam World School had an exciting trip to the Science Centre
वेदम वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्
लखनऊ। वेदम वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण कर विज्ञान और प्रौद्योगिकी की रोमांचक दुनिया को नजदीक से जाना। बच्चों के लिए यह अनुभव सीखने और खोजबीन की नई राहें खोलने वाला साबित हुआ।
विज्ञापन

विज्ञान केंद्र में आयोजित इंटरएक्टिव प्रदर्शनी, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित रोचक गतिविधियों ने विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश, ध्वनि, ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और भूकंप विज्ञान जैसे कठिन विषयों को खेल-खेल में समझा। मिरर हॉल, पेंडुलम, थ्रीडी शो और डायनासोर गैलरी जैसी आकर्षक प्रदर्शनी में भाग लेकर बच्चों ने जाना कि विज्ञान के सिद्धांत हमारे दैनिक जीवन और प्रकृति से किस तरह जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इस अनुभव ने न केवल उनकी वैज्ञानिक समझ को गहरा किया बल्कि उन्हें भविष्य की नई तकनीकों जैसे आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और स्पेस साइंस के प्रति भी प्रेरित किया। स्कूल प्रिंसिपल सफिया उस्मानी ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षिक यात्राएं विद्यार्थियों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और सीखने की रुचि को कई गुना बढ़ा देती हैं। जब बच्चे किताबों से बाहर निकलकर विज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करते हैं, तो उनका आत्मविश्वास और खोजबीन की क्षमता तेजी से विकसित होती है।

वेदम वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्

वेदम वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed