{"_id":"6616edffde6c622fe60fb586","slug":"students-of-madhyamik-shiksha-parishad-will-read-about-cyber-security-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थी करेंगे साइबर सुरक्षा की पढ़ाई, जारी किए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थी करेंगे साइबर सुरक्षा की पढ़ाई, जारी किए गए निर्देश
Thu, 11 Apr 2024 01:22 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:22 AM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थी अब साइबर सुरक्षा की भी पढ़ाई करेंगे। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ani
विस्तार
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में साइबर सुरक्षा की पढ़ाई होगी। विद्यार्थियों को योग, विज्ञान आदि के साथ ही इंटरनेट और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
बता दें नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षण संस्थानों में कौशल व आधुनिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। मोबाइल फोन व इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इसके प्रति जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की शिक्षा देना जरूरी है।