{"_id":"594eb19c6eaa6895a28fc04b0548efb8","slug":"students-of-lucknow-will-present-models-in-science-expo","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी में दिखेगा शहर के छात्रों का मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी में दिखेगा शहर के छात्रों का मॉडल
शैलेष अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Jul 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से होने वाली राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी 2014 में इलाहाबाद रीजन के 10 वैज्ञानिक मॉडल्स देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल की इंदिर नगर शाखा में चल रही तीन दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी केदौरान इन वैज्ञानिक मॉडल का चयन किया गया।
क्षेत्रीय प्रदर्शनी में इलाहाबाद रीजन के 29 विद्यालयों से आए छात्र वैज्ञानिकों ने उर्जा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि एवं संसाधन पर आधारित अपने बेहतरीन मॉडल प्रदर्शित किए।
जिन 10 मॉडल्स को राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी केलिए चुना गया है, उनमें तीन वाराणसी के सनबीम स्कूल के स्टूडेंट्स ने ही बनाए हैं।
इसके अलावा राजधानी के लखनऊ पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट जय सिंह व रोमिल जोशी का एनर्जी पर बनाया गया मॉडल भी इसमें शामिल हैं।
क्षेत्रीय स्तर की प्रदर्शनी के अंतिम दिन सीबीएसई के रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. जीएस श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।