फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students' faces lit up after getting tablets

Lucknow News: टैबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे

Tue, 30 Jul 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 30 Jul 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Students' faces lit up after getting tablets
- 126 में से 66 छात्रों को मिला टैबलेट
विज्ञापन

- 60 छात्र रहे गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी

श्रावस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा व जमुनहा में सोमवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 66 छात्रों को टैबलेट मिले। जिसे पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
स्वामी विवेकानंद योजना के तहत राजकीय आईटीआई भिनगा में टैबलेट वितरण कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य नथुनी प्रसाद प्रजापति ने कहा कि वर्ष 2021 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को टैबलेट दिया गया है। इस दौरान आईटीआई भिनगा में 77 व आईटीआई जमुनहा में 49 छात्रों ने विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश लिया था। जिसमें से जमुनहा के 26 व भिनगा के 40 छात्रों को टैबलेट मिला। अनुपस्थित रहे 60 छात्रों को बाद में इसका वितरण होगा। टैबलेट पाने वालों में सौरभ पांडेय, सुंदरलाल, सूरज कुमार, सुरेंद्र कुमार व आदर्श तिवारी सहित अन्य छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन




छात्र चार अगस्त तक करें आवेदन
राजकीय आईटीआई भिनगा व जमुनहा में इलेक्टीशियन, फ्रिज व एसी मैकेनिक, ड्राॅफ्टमैन, इनफार्मेशन, कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटीनेंस, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, पेंटर, वेल्डर व प्लंबर सहित विभिन्न ट्रेड में आवेदन लिया जा रहा है। अभ्यर्थी चार अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। - नथुनी प्रसाद प्रजापति, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed