फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students can leave in any course and can join in any years in BCA

Lucknow News: बीसीए में मिलेगी किसी भी वर्ष कोर्स छोड़ने, दाखिले की सुविधा

Mon, 01 May 2023 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Students can leave in any course and can join in any years in BCA
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के बीसीए कोर्स में अब नई शिक्षा नीति लागू हो जाएगी। सत्र 2023-24 से इसमें मल्टीपल एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था होगी। विद्यार्थी किसी भी साल में दाखिले के साथ कोर्स छोड़ भी सकेगा। कोर्स छोड़ने की स्थिति में उसका साल नहीं बर्बाद होगा और सर्टिफिकेट या डिप्लोमा मिल सकेगा। वहीं, दोबारा पढ़ाई शुरू करने पर उसे सिर्फ बचे कोर्स की ही पढ़ाई करनी होगी।इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रो. एके सिंह ने बताया कि लविवि नई शिक्षा नीति-2020 को अपनाने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय है। एनईपी व्यावहारिक शिक्षा की जरूरत पर जोर देती है। संकाय के शिक्षकों ने बीसीए पाठ्यक्रम ऐसे विकसित किया है, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान का अनुभव मिले और वे वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हों। इससे छात्रों में को व्यावहारिक कौशल विकसित करने और रोजगार के लिए तैयार होने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

इसी के तहत बीसीए में मल्टीपल एंट्री एंड एग्जिट की सुविधा दी जा रही है। इसके अनुसार छात्र बीसीए का प्रथम वर्ष पूरा होने पर कोर्स छोड़ना चाहे तो उसे कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट मिलेगा। द्वितीय वर्ष पूर्ण होने पर कोर्स छोड़ने पर कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा मिलेगा। बीसीए तृतीय वर्ष पूर्ण होने पर बीसीए की डिग्री दी जाएगी। तीसरे साल में 7.5 से अधिक सीजीपीए वाले छात्रों को बीसीए बाय रिसर्च डिग्री के लिए चौथे साल में दाखिला दिया जाएगा। चौथे साल की पढ़ाई पूरी करने पर बीसीए बाय रिसर्च डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed