{"_id":"6a19fb920fe46fbeb60fc465","slug":"students-body-found-in-hotel-missing-report-registered-in-lakhimpur-kheri-lucknow-news-c-13-lko1096-1758455-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: होटल में मिला छात्रा का शव, लखीमपुर खीरी में दर्ज थी गुमशुदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: होटल में मिला छात्रा का शव, लखीमपुर खीरी में दर्ज थी गुमशुदगी
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के होटल मिलन में बुधवार रात लखीमपुर खीरी के महेवागंज निवासी एमए की छात्रा गुंजन मिश्रा (22) का शव दुपट्टे से पंखे के सहारे लटका मिला। वह 25 मई को घर में बिना बताए कहीं चली गई थी। पिता ने लखीमपुर के सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
बड़े भाई संदीप ने बताया कि गुंजन 25 की दोपहर 12 बजे घर की पहली मंजिल पर मां के साथ खाना खाने गई थी। कुछ देर बाद जब वह पिता पंकज को नहीं दिखाई पड़ी तो खोजबीन हुई। मोबाइल उसी के कमरे में था। कुछ पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
बुधवार रात लखनऊ के नाका थाने से संदीप के पास कॉल आई। पुलिस ने होटल मिलन के कमरा नंबर 22 में गुंजन का शव मिलने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि 25 की शाम 5:22 बजे गुंजन ने कमरे की बुकिंग कराई थी। बुधवार रात नौ बजे तक वह बाहर नहीं आई तो वेटर ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो गुंजन का शव मिला।
विज्ञापन
दूसरा फोन होने की नहीं थी जानकारी
संदीप ने बताया कि गुंजन के पास दूसरा मोबाइल भी था, घरवालों को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि वह स्कूटी खरीदना चाहती थी। इसके लिए 35 हजार रुपये भी घर में रखे हैं। संदीप ने होटल की फुटेज और बहन के दोनों मोबाइल की जांच की मांग मौखिक रूप से की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।