फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students beatup in coaching

फीस वापस करने को लेकर छात्र ने कोचिंग में की मारपीट-तोड़फोड़

Sat, 13 Jul 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Students beatup in coaching
महानगर में फीस वापस लेने आए छात्र ने कोचिंग में की मारपीट-तोड़फोड़
विज्ञापन

महानगर में मिडलैंड अस्पताल के सामने स्थित टाइम कोचिंग के निदेशक आशीष सिन्हा ने चित्रकूट के कर्वी निवासी छात्र सूजीत गौतम व उसके साथियों पर हंगामा-मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
उनका कहना है कि सूजीत ने कैट-19 के लिए कोचिंग में दाखिला लिया था। चार महीने की क्लास और स्टडी मैटेरियल व टेस्ट सिरीज लेने के लिए वह फीस वापस करने की मांग करने लगा।
विज्ञापन

उसने ऑफिस में आकर कोचिंग की सह संचालक व आशीष की पत्नी अपराजिता सिंह से अभद्रता की। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना आठ जुलाई की शाम करीब छह बजे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूजीत अपने 12-13 साथियों को लेकर कोचिंग के ऑफिस आया और फीस वापस मांगने लगा। आशीष का कहना है कि स्टाफ ने प्रक्रिया में कुछ वक्त लगने की बात कही तो वह भड़क गया और तुरंत पूरा रुपया वापस मांगने लगा।
हंगामा होते देख अपराजिता सिन्हा मौके पर पहुंचीं और सूजीत के अलावा सबको बाहर जाने को कहा। इस पर सभी जबरन उनके कमरे में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी।

आशीष सिन्हा भी वहां आ गए। आशीष का आरोप है कि सूजीत व उसके साथियों ने अपराजिता और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
घबराए आशीष ने पुलिस को फोन किया, लेकिन लड़कों पर कोई असर नहीं पड़ा और धमकाते हुए चले गए। कुछ देर बाद महानगर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की।
आशीष का कहना है कि पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दिया गया है। पुलिस के जाने के कुछ देर बाद सूजीत और उसके साथी फिर कोचिंग के ऑफिस पहुंचे और ऑफिस बॉय अभिषेक, सचिन व चंदन की पिटाई कर दी।
कुर्सियां उठाकर फेंक दीं व तोड़फोड़ की। आशीष ने बताया कि सौरभ राय नाम के बदमाश ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी।
सूजीत के फेसबुक से उन्होंने उसके साथी एमिटी कॉलेज से एलएलबी कर रहे गौरव लाखरिया, राज शेखर सिंह व सूरज प्रताप सिंह को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed