{"_id":"5850d9bb4f1c1b896064991e","slug":"students-beats-je-for-disconnecting-college-electricity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की बिजली काटी तो स्टूडेंट्स ने एसडीओ-जेई को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज की बिजली काटी तो स्टूडेंट्स ने एसडीओ-जेई को दौड़ाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Dec 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद दफ्तर में बिखरा सामान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपट्रॉन उपकेंद्र इलाके से जुड़े मेहदीगंज स्थित जगन्नाथ प्रसाद साहू इंटर कॉलेज की बिजली लेसा ने महज 7194 रुपये के लिए काट दी। बिजली कर्मियों पर दबंगई का आरोप लगाते हुए गुस्साए टीचर व छात्रों ने प्रधानाचार्य की अगुवाई में मंगलवार को उपखंड कार्यालय व उपकेंद्र पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
एसडीओ अनिल कुमार सिंह व जेई विवेक कुमार तिवारी को हाकी-डंडों से पीट दिया और जमकर तोड़फोड़ की। बिजली कर्मियों का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने पेपर वेट खींच कर जेई को मारा, जिससे माथे से खून बहा और मेज का शीशा टूटने से एसडीओ की अंगुली कट गई।
विज्ञापन
इतना ही नहीं शिक्षकों व छात्रों ने बिजली कर्मचारियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। प्रधानाचार्या सहित अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। तालकटोरा थान क्षेत्र में यह घटना मंगलवार सुबह 11:30 बजे की है। एसडीओ व जेई बकायादारों की बत्ती काटने के लिए गैंग को रवाना कर रहे थे।
विज्ञापन
एसडीओ-जेई का आरोप कि प्रधानाचार्य आनंद सिंह ने टीचर और 150 छात्रों संग गालीगलौज करते हुए हाकी-डंडों से हमला बोल दिया। इस घटना से कार्यालय और उपकेंद्र पर भगदड़ मच गई। एसडीओ, जेई को बचाने के लिए कर्मचारी आगे आए तो उनको भी पीटा गया।
सरेआम हुई घटना से अपट्रॉन उपकेंद्र के सामने सड़क जाम हो गई। 100 नंबर पर सूचना दी गई, पुलिस पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने एसडीओ एवं जेई को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया। एसडीओ-जेई की संयुक्त तहरीर पर आनंद सिंह, टीचर, छात्रों पर मुकदमा दर्ज लिया है।
इसलिए बढ़ी तनातनी
शिकायत करते एसडीओ अनिल सिंह व जेई विवेक तिवारी
- फोटो : amar ujala
कॉलेज की कटी बत्ती जुड़वाने के लिए प्रधानाचार्य सुबह करीब 10:45 बजे अपट्रॉन उपकेंद्र पहुंचे तो जेई ने कहा कि पहले जाइए ई-सुविधा केंद्र पर बिल जमा करके आइए।
प्रधानाचार्य को जेई की बातचीत नागवार लगी तो दोनों के बीच तनातनी हो गई। प्रधानाचार्य ने फोन कर टीचर-स्टूडेंट्स को बुला लिया। 10 मिनट के भीतर मारपीट, हंगामा, तोड़फोड़ शुरू हो गई। दस्तावेज फाड़ डाले गए।
घटना की सूचना पर अधीक्षण अभियंता बीके रस्तोगी एक्सईएन संदीप सिंह मौके पर पहुंचे इसी बीच जेई संगठन के पदाधिकारी और अन्य साथी भी आए गए। की दस्तक हुईआक्रोशित कर्मियों ने तालकटोरा थाना पहुंचकर घेराव किया। लेसा इकाई के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि जब तक नामजद गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक बाकी बिल पर बत्ती काटने का अभियान ठप रहेगा।