{"_id":"5dbbedd98ebc3e93d56ce1d2","slug":"students-beaten-professor-of-iim-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः आईआईएम के प्रोफेसर को छात्रों ने पीटा, सिर व शरीर पर आईं कई चोटें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः आईआईएम के प्रोफेसर को छात्रों ने पीटा, सिर व शरीर पर आईं कई चोटें
Fri, 01 Nov 2019 03:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 Nov 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में आईआईएम के प्रोफेसर राष्ट्रपाल गजभिये ने छात्र निखिल व उसके भाई नितिन कंसारी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने बताया कि प्रोफेसर अपने ऑफिस में बैठे थे तभी आरोपी भाई वहां आ गए और मारपीट शुरू कर दी।
प्रोफेसर के सिर व शरीर में कई जगह पर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान निखिल व नितिन के पिता मदन कंसारी भी वहां मौजूद थे। चीख पुकार सुनकर आए सफाई कर्मचारी सोनू व टेलीफोन ऑपरेटर कुलदीप ने बीच-बचाव किया। प्रोफेसर का कहना है कि आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर ने किसी पुराने मामले को लेकर मारपीट की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।