फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students at AKTU were taught the nuances of professional conduct

Lucknow News: एकेटीयू में विद्यार्थियों को पेशेवर व्यवहार के गुर बताए

Wed, 14 Oct 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Students at AKTU were taught the nuances of professional conduct
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के इनोवेशन हब की ओर से मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें लीडरशिप डेवलपमेंट एंड माइंडसेट कोच आदित्य अवस्थी ने पेशेवर व्यवहार, प्रभावी संवाद, शारीरिक भाषा, आत्मविश्वास और पहली छाप के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बेहतर व्यवहार, संवाद शैली और पहनावे से नौकरी के लिए सकारात्मक प्रभाव बनाया जा सकता है। ये गुण आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ पेशेवर जीवन में सफलता की राह भी आसान करते हैं। कार्यक्रम में एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, इनोवेशन हब के सीईओ डॉ. महीप सिंह, सीआईओ वंदना शर्मा, सूरज वर्मा और अनुराग चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed