फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students alleged for irregularities in LLB exam result in Lucknow University.

लखनऊ विश्वविद्यालय: एलएलबी के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा फिर घेराव

Thu, 12 Nov 2020 11:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Nov 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Students alleged for irregularities in LLB exam result in Lucknow University.
लविवि के गेट पर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी के रिजल्ट में गड़बड़ी की बात कहते हुए एक बार फिर से काफी संख्या में विद्यार्थी परिसर में जुट गए। विद्यार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए गेट नंबर एक पर ताला लगा दिया गया।

विज्ञापन


मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया। विद्यार्थी मौके पर कुलपति को बुलाने की मांग करने लगे। प्रॉक्टर ने लविवि प्रशासन से बात करके बताया कि तीन सदस्यीय समिति इस मामले की जांच करेगी। दिसंबर में इसकी पूरी रिपोर्ट फाइल की जाएगी।
विज्ञापन


लविवि ने कोरोना की वजह से इस साल परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया था। एलएलबी में लिखित के बजाय ओएमआर पर परीक्षा कराई गई। विद्यार्थियों का कहना था कि उनका पेपर सिर्फ एक घंटे का ही था। इसमें कुल 100 सवाल थे, जिसमें से 50 का जवाब उनको देना था। ये सवाल बहुविकल्पीय प्रणाली के थे, जबकि उनकी तैयारी इस तरह की नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से काफी संख्या में विद्यार्थी फेल हो गए हैं या फिर उनकी बैक आ गई है। इसलिए उनकी दोबारा परीक्षा कराई जाए। मामले में लविवि ने 11 नवंबर तक सभी से अपनी शिकायत दर्ज कराने को कहा था। विद्यार्थियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई इसके साथ ही काफी संख्या में विद्यार्थी परिसर भी पहुंच गए। इनको संभालने के लिए पुलिस भी बुलानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed