फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student slapped 26 times in two minutes, case filed against six

Lucknow News: दो मिनट में छात्र को जड़े 26 थप्पड़, छह पर केस

Sat, 06 Sep 2025 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Student slapped 26 times in two minutes, case filed against six
छात्र को थप्पड़ जड़ते आरोपी।
लखनऊ। चिनहट स्थित एमिटी विश्वविद्यालय परिसर में युवती ने पांच साथियों के साथ कैसरबाग के मकबूलगंज निवासी बीएएलएलबी के छात्र शिखर को दो मिनट में 26 थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चिनहट पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

शिखर के पिता मुकेश कुमार केसरवानी के मुताबिक, बेटा एमिटी विश्वविद्यालय से द्वितीय वर्ष का छात्र है। 26 अगस्त को कई दिन बाद बेटा कॉलेज के लिए निकला था। रास्ते में हनीमैन चौराहे पर उसका दोस्त सौम्य सिंह यादव बेटे को लेने आया था। दोनों विश्वविद्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि पार्किंग में पहले से मौजूद जाह्नवी मिश्रा, उसका साथी आयुष यादव, मिलन बनर्जी, विवेक सिंह और आर्यमन शुक्ला कार में घुस आए। आरोप है कि सभी बेटे से गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर जाह्नवी और उसके साथियों ने शिखर को 60 थप्पड़ जड़ दिए। आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया। मुकेश का आरोप है कि वीडियो वायरल होने से बेटा अवसाद में है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, छात्र को किस बात पर पीटा गया, इसकी जानकारी नहीं हुई। वहीं, विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। कोई शिकायत मिलने पर विश्वविद्यालय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगा।

छात्र को थप्पड़ जड़ते आरोपी।

छात्र को थप्पड़ जड़ते आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed