{"_id":"67ae0db5287f30de1e034c28","slug":"student-of-law-department-of-bbu-suspended-for-making-derogatory-comments-on-baba-saheb-in-lucknow-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी करने वाला छात्र निलंबित... केस दर्ज, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी करने वाला छात्र निलंबित... केस दर्ज, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो
Thu, 13 Feb 2025 09:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Feb 2025 09:55 PM IST
सार
लखनऊ में बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले छात्र को निलंबित कर दिया गया है। आशियाना थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी छात्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने पर बीबीएयू में विधि विभाग के छात्र को निलंबित कर दिया गया है। वहीं छात्रों के विरोध पर प्रशासन ने निलंबित छात्र के खिलाफ आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
छात्र यशार्थ राय ने बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। बुधवार देर शाम यह वीडियो सोशल मीडिया के कई समूहों में तेजी के साथ वायरल हुआ।
विज्ञापन
वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के छात्रों ने विरोध करना शुरू कर किया। छात्रों के एक समूह ने विवि के गेट नंबर एक पर धरना दिया। जबकि, अन्य छात्रों ने कुलपति और प्रॉक्टर को लिखित ज्ञापन देकर छात्र को निलंबित और कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
ज्ञापन के अनुसार,छात्र ने न केवल बाबा साहेब का अपनाम किया है, बल्कि संविधान की मूल आत्मा, सामाजिक न्याय और समता पर हमला किया है। छात्र पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही विश्वविद्यालय में आजीवन दाखिले पर रोक लगे। इसके बाद कुलानुशासक कार्यालय की अधिसूचना में निलंबित करने का आदेश जारी किया गया। वहीं लखनऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जानकारी दी।